आपातकाल वर्षगांठ पर दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि
सहारनपुर, जून 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने गुरुवार को आपातकाल की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित कर दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान सम्मान देने की मांग उठाई। जिला संयोजक आचार्य राजेंद्र अटल, जिला अध्यक्ष बलदेव राज जोशी एवं प्रवक्ता निसार सिद्दीकी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष पर चर्चा की गई तथा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हुए दिवंगत सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सौंपकर मांग की कि लोकतंत्र सेनानियों को फ्रीडम फाइटर एक्ट के अंतर्गत मान्यता दी जाए। साथ ही गोल्डन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.