देवघर, मार्च 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में रविवार को आपातकाल के 50 वर्ष - भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर विकसित भारत युवा संसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विकसित भारत के युवा संसद को राष्ट्रीय चर्चाओं में शामिल होने और विकसित भारत एटदरेट 2047 के दृष्टिकोण को आकार देने के लिए युवा आवाज़ों के लिए एक मंच प्रदान करना है। जिससे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व,भागीदारी और नीतिगत चर्चाओं को बढ़ावा मिलता है तथा छात्र -छात्राओं में विचार-विमर्श करने की क्षमता विकसित होती है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देवघर के 169 छात्र- छात्राओं ने पंजीकरण किया था। कार्यक्रम में आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय ल...