शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली के त्योहार पर आपात स्थिति में जिले के 15 सीएचसी पर 75 बेड को आरक्षित कर लिया गया है। इसके साथ रंग आंखों में पड़ जाने से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा की ओर से सभी सीएचसी पर मुख्य चिकित्सकों के साथ नेत्र चिकित्साधिकारी को तैनात किया है। वहीं बड़ी घटनाओं में मेडिकल कॉलेज को भी अलर्ट पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न वार्डों में 30 बेड को आरक्षित किया गया है। इसके साथ ट्रामा सेंटर 12 वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर साथ में फार्मासिस्ट व 20 से अधिक नर्सों को तैनात किया है। सीएमओ डॉ विवेक मिश्रा ने बताया कि आपात स्थिति में 108 पर कॉल करके स्वास्थ्य विभाग की सुविधा ली जा सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.