आजमगढ़, फरवरी 28 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं सद्गुरु एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का शनिवार को समापान हो गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड को आपातकाल में बचाव के गुर सिखाए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को विषम परिस्थितियों में आगजनी, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। आत्मरक्षा, अनुशासन, साहस एवं आपदा प्रबंधन की कला सिखाई गई। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युग में नई-नई चीजों के साथ साथ पुरानी सभ्यता को भी बचाने का कार्य हो रहा है। जो बच्चे स्काउट गाइड से वंचित हो जाते थे, उन्हें अब जागरूक किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव न...