नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में आपातकाल लगाने को लेकर एक सेमिनार का आयोजन एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश भाजपा द्वारा किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में 115 लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन किया गया। सेमिनार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सम्बोधित किया। सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, बाँसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। यह भी पढ़ें- मंदिर न जाने वाले जल्द घंटा बजाते दिखेंगे : दिनेशआपातकाल की याद इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास के महत...