औरैया, मार्च 7 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय के इंदिरा सभागार में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र और आपातकाल पर अपने विचार रखे। छात्रा नंदिनी सैनी ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश का लोकतंत्र काफी नाजुक दौर से गुजरा था। वहीं अंजलि पाल ने कहा कि उस समय देश में लोगों के बोलने का अधिकार भी सीमित कर दिया गया था। नितिन कुमार ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल ने भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को हिलाने का काम किया था। प्रतियोगिता में मोना चतुर्वेदी ने प्रथम, वेदिका पोरवाल ने द्वितीय, इच्छा सिंह ने तृतीय, प्रियांशु यादव ने चतुर्थ तथा अंजलि पाल ने पंचम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि देश तभी आगे बढ़ सकता है जब युवाओं ...