आगरा, फरवरी 27 -- केएपीजी कॉलेज, कासगंज में 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट' का आयोजन मेरा युवा भारत कासगंज द्वारा किया गया। मुख्य विषय आपातकाल के 50 वर्ष : उससे सीखे गए सबक" रहा, जिस पर छात्र-छात्राओं ने गंभीर एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य अशोक कुमार रस्तगी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ जयंत कुमार गुप्ता, मेरा युवा भारत के उपनिदेशक पुनीत कुमार गोयल, डॉ. अंजना वशिष्ठ, डॉ. कुशहर सहनी, डॉ. पूनम रानी शर्मा एवं समाजसेवी दयानंद श्रीवास्तव, अंकित कुमार कौशल शामिल रहे। मुख्य अतिथि रत्नेश कश्यप ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। संचालन समाजसेवी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...