रांची, जून 25 -- रांची, संवाददाता। जेपी विचार मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को डिप्टीपाड़ा स्थित विधायक सीपी सिंह के आवासीय कार्यालय में आपातकाल-प्रतिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सतेंद्र मालिक ने की। लोगों ने एक-दूसरे को काला बिल्ला लगाकर आपातकाल के विरोध और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जनता को सजग और जागरूक रहना होगा, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर किसी प्रकार का खतरा न उत्पन्न हो। पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जागरुकता को आवश्यक बताया। यह भी पढ़ें- वृहत संघर्ष से देश में बचा लोकतंत्र : अर्जुन मुंडा मंच अध्यक्ष ...