आपातकाल के संकट से निपटने के लिए मॉकड्रिल
बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय। आपातकाल हालत में सजग रहने और संकट से निपटने की सीख देते हुए 9 बिहार बटालियन एनसीसी बरौनी की ओर से मंगलवार को जीडी कॉलेज में एनसीसी कैडेट को मॉक ड्रिल कराई गई। कैडेट ने ब्लैक आउट ड्रिल के दौरान सायरन बजने की स्थिति हवाई हमले से बचाव और राहत कार्य को बारीकी से प्रदर्शित किया गया। अभ्यास के दौरान घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देने की कार्यवाही दिखाई गई। इस अभ्यास में कैडेट्स ने अनुशासन, तत्परता और टीमवर्क का परिचय दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. भूपेंद्र नारायण, लेफ्टिनेंट डॉ. अजीत कुमारख् हवलदार साधु सिंह सहित अन्य शिक्षक क्रंञ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.