आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी किए गए सम्मानित
मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर के विभिन्न वार्डों में निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने बरौंधा वार्ड निवासी बालनाथ तिवारी तथा संगमोहाल निवासी नारायणदास गुप्ता के आवास पहुंचकर अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मान जताया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान जेल जाने और संघर्ष के दिनों की आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि तत्कालीन परिस्थितियों में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश में आपातकाल लागू कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.