भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। देश में अपातकाल की बरसी पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की भागलपुर नगर इकाई ने मशाल जुलूस निकाला। अभाविप ने अपातकाल के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उसके प्रभावों से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को सदैव जागरूक और सक्रिय रहना चाहिए। इस मौके पर पीयूष भारती, हर्ष मिश्रा, ऋषि किसान, सुमित, लक्ष्मण, वैभव, प्रणव, पीयूष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आपातकाल में 10 महीने जेल में रहे जेपी सेनानी नागराज नखत, आज भी सम्मान पेंशन की राह देख रहे हैं यह भी पढ़ें- आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काल...