गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अव्यवस्था पाए जाने के बाद उपाधीक्षक डॉ. शशिरंजन प्रसाद ने मंगलवार को वार्ड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेड पर चादर नहीं बिछी मिलने तथा आवश्यक व्यवस्था में कमी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। उपाधीक्षक कार्यालय के अनुसार 23 फरवरी की सुबह 10:30 बजे अस्पताल प्रबंधक ने आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया था। इस क्रम में पाया गया कि वार्ड में किसी भी मरीज के बेड पर चादर नहीं बिछाई गई थी। इससे पहले सदर विधायक सुभाष सिंह ने भी आपातकालीन विभाग के निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल, स्वच्छता और सभी आवश्यक सुविधाएं उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.