अंबेडकर नगर, जनवरी 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में ब्लैकआउट की स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में पुलिस लाइन और एनटीपीसी टांडा में शाम छह बजे अभ्यास किया गया। इस दौरान लाइटें बंद रहीं, लोगों ने शासन के निर्देशों का पालन किया। ड्रिल का उद्देश्य संभावित युद्ध अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था की तत्परता, समन्वय तथा कार्यकुशलता का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान पुलिस लाइन परिसर में निर्धारित समय पर समस्त प्रकाश व्यवस्था बंद कर दी गई तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। ड्रिल में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी का अभ्यास किया गया, तत्पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.