लखीमपुरखीरी, जून 23 -- नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों की सुविधा एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई एम्बुलेंस को मंगलवार को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया। नगर पालिका परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ एम्बुलेंस का पूजन हुआ। आचार्य लवकुश शास्त्री ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में एम्बुलेंस का पूजन कराया। इसके बाद एम्बुलेंस को नगरवासियों की सेवा के लिए रवाना किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...