बिलारी (मुरादाबाद)। संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP News: मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सामाजिक मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं को झकझोर कर रख दिया। दो युवतियों के बीच पनपे समलैंगिक प्रेम और उनके द्वारा एक-दूसरे के साथ शादी करने की जिद ने न केवल उनके परिवारों को लाचार कर दिया, बल्कि पुलिस प्रशासन के सामने भी कानून की सीमाएं खड़ी कर दीं। रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब एक कानूनी और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन चुकी है।फैक्ट्री में परवान चढ़ा 'सहेलियों' का इश्क घटना की जड़ें उत्तराखंड के रुद्रपुर से जुड़ी हैं। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती कुछ समय पहले रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने गई थी। उसी फैक्ट्री में बिहार के आरा जिले की रहने वाली एक अन...