आपस में विवाद कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा
गोरखपुर, मई 24 -- बेलघाट (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र में गश्त कर लौट रही पुलिस टीम पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बेलघाट पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर यादवपुर गांव से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मड़हा गांव के पास सड़क किनारे चार युवक आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मांझागढ़ में पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने वाहन रोक दिया और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के मुताबिक शुरुआत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.