मऊ, मार्च 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में गुरुवार की शाम आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराए जाने के लिए शांति समिति की बैठक कोतवाली परिसर में हुई। कोतवाल कमलकांत वर्मा ने बताया कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारा प्रेम का संदेश देता है। आपस में मिलजुल कर मनाएं। कोई नई परंपरा न चालू करें। तहसील क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले से आए धर्मगुरु तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने आस्वस्थ किया कि हम सब ईद के पर्व को मिलजुल कर मानेंगे। कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। हम सदैव पुलिस और प्रशासन के साथ हैं। इस अवसर पर ईद पर्व के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से मिले। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, अरविंद यादव, नूर आलम, राजेश कुमार, गौतम, अबू हुरैरा, एनुअल मुजफ्फर अंसारी, अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.