मथुरा, मई 2 -- यदि आपको तनाव मुक्त जीवन देखना हो तो सुबह डैंपियर पार्क और जवाहर बाग पहुंचिए। यहां मॉनिंग वॉक के बाद जो हंसी-ठहाके लगाए जाते हैं, उसकी गूंज पूरे पार्क में सुनाई देती है। यहां कुछ देर शब्दावली सुनकर लगेगा कि झगड़ा होने वाला है लेकिन कुछ ही देर में जो ठहाके गूंजेंगे तो लोग खुद पर हंसने लगते हैं। यहां के लाफ्टर क्लब के लोग यहां मस्ती में डूबकर हंसते हुए अपने-अपने घर की ओर रवाना हो जाते हैं। चिकित्सकों एवं योगाचार्य का कहना है कि दवा एवं योगा के साथ-साथ हंसना जरूरी है। आप हंसते हुए अपने दिन की शुरुआत करें, यह ऊर्जा आपको मजबूती देगी। वर्तमान में भागमभाग जिंदगी, पारिवारिक टेंशन, काम का दबाव, मोबाइल और सोशल मीडिया की वजह से अधिकतर लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में हंसी एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती है, जो शरीर को ऊर्जा देती ह...