धनबाद, मई 13 -- राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें जीटी रोड पर तेज रफ्तार में आगे-पीछे दौड़ रही थी। युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक बाइक असंतुलित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार घायल घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थान...