जौनपुर, मई 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर असबरनपुर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे दो चार पहिया वाहन आपस से टकरा गये। इसमें पीछे चल रही कार ने आगे वाली कार को टक्कर मारते हुए पलटी गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनों मे बैठे छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रेहटी और अन्य निजी अस्पताल में भेजा गया। एयर बैग खुलने से दोनों वाहनों के लोग बच गये। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो और ट्रक की टक्कर, छह घायलघायलों की जानकारी पुलिस के मुताबिक सेवन सीटर दो वाहन आगे पीछे चल रहे थे, तभी पीछे चल रही कार ने आगे वाले को टक्कर मार दी और रेलिंग पर पलट गयी राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से चालक और अन्य घायलों को बाहर निकला गया। घायलों में 30 वर्षीय चालक मजहर अली, 47 वर्षीय शफीक अहमद...