उरई, फरवरी 18 -- जालौन। आपस में झगड़ा कर रहे दो लोगों का मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो वह उनसे भी झगड़ा करने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी जुबैर अहमद व अरशद एक दूसरे के साथ झगड़ा व गाली, गलौज कर रहे थे। जब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें झगड़ा करते हुए देखा तो बीच, बचाव करने का प्रयास किया। जिस पर दोनों मोहल्ले के ही लोगों से ही झगड़ा करने लगे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.