पलामू, अक्टूबर 2 -- आपसू ने विधायक का किया स्वागत मेदिनीनगर। अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मुद्दे पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने को लेकर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट किया। आपसू सदस्यों ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा जरूरी है। विधायक ने एनपीयू के कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल को पत्र भेजकर कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर राहुल कुमार दुबे, कमलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, राज नेहा चौबे, प्रिया प्रजापति, सानिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।फोटो-3- डालटनगंज वि...