पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर। आपसू के प्रतिनिधि मंडल ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में सभी परीक्षाएं बहुदेशीय परीक्षा भवन में कराने की मांग की ताकि परीक्षा अवधि में कक्षाएं प्रभावित नहीं हो। प्रत्येक सेमेस्टर में छह क्रेडिट के लिए 90 कक्षाएं सुनिश्चित कराने, मेजर पेपर के साथ सभी विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित कराने, परीक्षाएं कदाचारमुक्त कराने, विद्यार्थियों का समय पर सिलेबस पूरा कराने आदि की मांगें शामिल है। मांग पत्र सौंपने वालों में राज नेहा चौबे, प्रिया कुमारी, प्रियांशु दुबे, साहिल गुप्ता आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.