बागपत, मार्च 1 -- पुलिस लाइन सभागार में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एसपी और एडीएम ने संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों और नगर निकायों के अध्यक्ष शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसपी सूरज कुमार राय ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांति व्यवस्था के साथ अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में शामिल लोगों से असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की, जिससे समय रहते उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.