बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के लिए राहत और सुकून लेकर आई। वर्षों से अदालतों के चक्कर काट रहे फरियादियों के मामलों का जब आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकने लगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हुई। बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, राजस्व, दीवानी एवं अन्य छोटे-बड़े मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया. यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ लोगों की संतोषजनक प्रतिक्रिया लोक अदालत में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.