अररिया, मार्च 18 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। मंगलवार को जोकीहाट थाना परिसर में आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सब-इंस्पेक्टर अनिल यादव ने की। इस बैठक के दौरान क्षेत्र में ईद के त्योहार को प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सब-इंस्पेक्टर अनिल यादव ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और समाज में भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.