घाटशिला, अप्रैल 10 -- डुमरिया। अष्टकोशी तरोप डुमरिया प्रखंड के संथाल समाज के विभिन्न गांवों में असामाजिक तत्वों की ओर से समाज की पारंपरिक रीति-रिवाज, भाईचारा, सौहार्द को बिगाड़ने पर संथाल समाज गंभीर हो रहा है। इस क्रम में गुरुवार को समाज से वंचित परिवारों को समाज में शामिल करने के प्रयास को लेकर बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू से मांझी परगाना महाल देश विचारक बहादुर सोरेन और परगाना महाल के महासचिव सुधीर सोरेन ने मुलाकात कर चर्चा की। बहादुर सोरेन ने बताया कि अष्टकोशी डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के कई परिवारों को असमाजिक तत्वों के लोग राजनीति का शिकार होकर समाज के पारंपरिक रीति-रिवाज और मुख्य धारा से अलग-थलग किया गया है। उन्होंने बताया कि वंचित परिवारों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रशासन व ग्राम के मांझी बाबाओं ने कई बार बैठक की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.