चतरा, मार्च 2 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की एक बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुई। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण वातवरण में होली पर्व मनाने का आहवान किया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत त्योहार मनाना सुनिश्चित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर उमेश राम और थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने कहा कि होली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले, अश्लील गाने बजाने वाले औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.