गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को वीसी से जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। कहा कि होली रंगों और आपसी भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी समुदायों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण मनाना चाहिए। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आईटी सेल को विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत रोक लगाए। होलिका दहन स्थलों की सूची की समीक्षा की तथा सभी स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। कहा कि होलिका दहन के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम सतर्क रहे तथा भीड़वाले स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.