आपसी सौहार्द्र का संदेश देते हैं त्योहार
गंगापार, जून 16 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिरसा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय ने की।एसीपी मेजा संत प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सिरसा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.