लोहरदगा, मार्च 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। ईद और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ संतोष उरांव ने कहा कि कुडू क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। ईद और सरहुल जैसे पर्व सभी समुदायों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.