कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर पालिका के जेई और सभासदों का विवाद भाजपा विधायक की पहल और पालिकाध्यक्ष ने मिलकर निपटवा दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर अपने गिले-शिकवे दूर किए। साथ ही आपसी सामजंस्य के साथ नगर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। नगरपालिका के जेई रविराज कौशल और सभासद प्रदीप सिंह चौहान के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार की शाम सभासदों ने पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद मामले को खत्म करने का पूरा प्रयास किया था। क्षेत्रीय भाजपा विधायक व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय के आवास पर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.