कौशाम्बी, मार्च 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चायल तहसील सभागार में बुधवार को स्थायी लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जेपी यादव के निर्देश पर हुआ। शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करना रहा।अपर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने अधिवक्ताओं और वादकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक अदालत के जरिए छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से आसानी से किया जा सकता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि अनावश्यक खर्च से भी राहत मिलती है। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि शासन द्वारा पात्र लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने विवादों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.