बलिया, मार्च 8 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के जनऊपुर गांव में शनिवार को ब्राह्मण स्वंय सेवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण और आरती के साथ हुआ। आचार्य रामकुमार शुक्ला एवं आचार्य वागीश शुक्ला तथा गीतकार पारस नादान की ओर से फगुआ गाया गया। इस दौरान 51 ब्राह्मणों और 50 से अधिक प्रधानों तथा पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया गया। बातौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि होली समरसता एवं प्रेम का त्यौहार है जो आपसी सद्भाभाव को बढ़ावा देता है। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने संगठन के कार्यों से लोगों को परिचित कराते हुए आपसी सद्भाभाव बढ़ाने की अपील किया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व चैयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.