बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। इसमें लोक सेवाओं के अधिकार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके। समीक्षा के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बिहार लोक सेवाओं के अधिकार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति का आकलन किया। समीक्षा में पाया गया कि 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच आय,...