रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने की। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी तथा नियंत्रण कक्ष कोषांगों के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.