बाराबंकी, अप्रैल 9 -- बाराबंकी। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में बैठक हुई। बैठक में अपर जिला जज कृष्णचन्द्र सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन शाम्भवी यादव समेत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुये लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.