आपसी समन्य से ही आएगा सकारात्मक बदलाव : डॉ. नवल किशोर
बरेली, सितम्बर 11 -- सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेश को अपने समाज में पहुंचाने लखनऊ से बरेली पहुंचे डॉ. नवल किशोर शाक्य ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ शाक्य ने कहा कि समाज के बीच संवाद और आपसी समन्वय से ही सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि मौर्य समाज अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है और भाजपा के लुभावने जुमलों में अब कतई नहीं आने वाला। भाजपा ने पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों पर डाका डाला है और केवल वोट बैंक की राजनीति की है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है। यह भी पढ़ें- Bareily News: समाजवादी पार्टी में ही सबका सम्मान सम्भव : डॉ नवल किशोर शाक्य महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय की अनदेखी भाजपा का असली चेहरा उजागर करती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.