आपसी समझौते से वर्षों पुराने सिविल वाद का निस्तारण, दोनों पक्षों ने खत्म की पुरानी कड़वाहट
कन्नौज, अगस्त 20 -- कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से न्यायालय में लंबे समय से लंबित एक सिविल वाद का गुरुवार को आपसी समझौते के आधार पर सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया। मामले में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण मानसिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही थीं। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रकरण को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष लाया गया। सचिव श्रीमती पौमेला श्रीवास्तव के प्रयासों और दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद पक्षकारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- सुलह से खत्म होंगे मुकदमे, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत सचिव ने दोनों पक्षों को समझाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.