कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति द्वारा संचालित 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान "मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0" के सफल संचालन को लेकर व्यवहार न्यायालय कोडरमा में न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यह 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान 02 जनवरी से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है। अभियान के अंतर्गत जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.