अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। होली, ईद एवं रमजान माह के मद्देनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। होलिका सुरक्षा समिति, होली बारात, जुलूस आयोजको एवं पीस कमेटी पदाधिकारियों संग संभ्रांत नागरिकों ने विचार रखे। डीएम-एसपी ने थानावार समीक्षा की। लोगों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव लेते हुए बेहतर व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। डीएम निधि गुप्ता ने कहा कि जिले के लोग गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए आपस में मेल-मिलाप, प्रेम-सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल एवं निर्बाध विद्युतापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर कहीं भी गड्ढे न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से अपनी जिम्मेदारियों का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.