रुडकी, मार्च 3 -- लक्सर। कांग्रेसी नेता जितेंद्र पवार की ओर से शेखपुरी गांव में होली मिलन कार्यक्रम में अनेक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी मतभेद भुलाकर होली मनानी चाहिए। उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम में सोहलर सिंह, सुंदर नागर, मांगेराम, कुलबीर चौधरी उर्फ बिट्टू, सनी चौधरी, संजीव, अजय पवन, रविपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...