आदित्यपुर, जून 22 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त एजाज अनवर और मेयर संजय सरदार उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र के दो लाइसेंसी अखाड़ों में से केवल आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा ही जुलूस निकालेगा। जबकि शहीद इस्लाम अखाड़ा इस वर्ष जुलूस में शामिल नहीं होगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक निकाला जाएगा। नगर निगम की ओर से जुलूस मार्ग में सफाई, पेयजल एवं खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का आश्वासन दिया गया। इस बार जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी। मेयर संजय सरदार ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।...