देवघर, मई 14 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार को उस समय हुई जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन एवं आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना के बाद कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने के बाद फांसी के फंदे से लटके शव नीचे उतारा। शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक 47 वर्षीय मृत्युंजय कुमार, पिता- स्व. शिव शंकर प्रसाद है। पुलिस के अनुसार मृतक मूल रूप से बिहार राज्य के पटना जिला अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर कॉलोनी निवासी थे। पिछले कई वर्षों से देवघर के कुंडा थाना के ठाढ़ीदुलमपुर में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और निजी क्षेत्र में कार्यरत थे। जानकारी क...