देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि घरेलू कलह व आपसी विवाद से परेशान एक पति-पत्नी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के कसई गांव की है। गंभीर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दंपति के बीच शादी के बाद से ही अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह भी दोनों के बीच घरेलू मुद्दे को लेकर कहा-सुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर दोपहर से पहले अलग-अलग जहरीले पदार्थ सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सरकारी व्यवस्था के तहत देवघर सदर अस्पताल पहु...