साहिबगंज, जून 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधा नगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रावेउल शेख (24), अब्दुल वहाव(27) और अहमद शेख (22) का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। जिससे तीनों घायल हो गया।सभी को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर उदय टुडू के द्वारा इलाज किया गया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...