सीवान, जून 17 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के चोरौली गिरी टोला में आम के पेड़ को लेकर सोमवार को शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्जप्राथमिकी और आरोप जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से शैलेन्द्र गिरी की पत्नी ममता देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आवेदन में गांव के ही कमलेश गिरी, नगरेश गिरी, नीरज गिरी, नितेश गिरी, रविन्द्र गिरी सहित कुल दस लोगों को आरोपित किया गया है। ममता देवी ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अजित गिरी ...