आपसी विवाद में हुई मारपीट में कई घायल
हाजीपुर, मई 21 -- राजापाकर,सं.सू.। राजापाकर बरांटी थाना क्षेत्र के बरूआ बहुआरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र बिरजू कुमार ने पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट करने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा कि मेरी बेटी प्रीति कुमारी पिता बिरजू कुमार को मोबाइल चोरी के बहाने मेरी बेटी और पत्नी नगीया देवी दोनों को सिरजू कुमार उर्फ सत्येंद्र कुमार पिता हरेंद्र सिंह, सरिता कुमारी पति सिरजू कुमार,अंकुश कुमार पिता सिरजू कुमार सभी लोगों ने बुरी तरह मारपीट किया एवं पैर का पायल करीब 4 हजार का था जबरदस्ती छीन लिया और बुरी तरह माथे पर मारा। इलाज के लिए बिदुपुर बाजार में निजी अस्पताल में किया गया। जिसकी पर्ची आवेदन के साथ लगा हुआ है,आवेदन में उक्त बातों पर ध्यान देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.