आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरवास गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बीरवास गांव में दो पक्षों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों ने शुक्रवार को पसराहा थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने घटना की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में तीन आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.