भभुआ, अप्रैल 6 -- (पेज तीन) भभुआ। कुढ़नी थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों में कम्हारी गांव निवासी भोला शर्मा की 45 वर्षीया पत्नी इंदु देवी एवं 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। घायल इंदु देवी ने बताया कि वह घर पर नहीं थी। उसका बेटा घर में था। उसके स्वजन द्वारा घर में रखे ड्राम को छुपाकर कहीं रख दिया गया था। जब चंदन पूछने गया तो गाली-ग्लौच किया जाने लगा। विरोध करने पर चंदन और उसके के साथ मारपीटकर उसे घायल कर दिया गया। इस संबंध में कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। अभी तक थाने में आवेदन नहीं पड़ा है। आवेदन देने पर पुलिस द्वारा आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.